फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन युवक के लिए बना काल: शिवनाथ नदी में मिली भिलाई के युवक की लाश, कल आई थी डूबने की खबर… दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने; पढ़िए अब तक क्या-क्या बातें आई सामने?

दुर्ग-भिलाई। रविवार को फ्रेंडशिप डे के दिन दुर्ग के शिवनाथ नदी में एक बड़ा हादसा हुआ था। रविवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक शिवनाथ नदी में डूब गया। जिसकी डूबने से मौत हो गई है और उसकी लाश आज 15 घंटे बाद आज बरामद हुई है। कल से ही युवक की तलाश की जारी थी। युवक की पहचान कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला वार्ड 17 निवासी विकास यादव, पिता विनय यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, रविवार शाम 4 से 5 बजे के मध्य भिलाई निवासी विकास यादव जेवरा सिरसा खमरिया भाटा के शिवनाथ नदी के पास दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे पर पिकनिक मनाने गया था। हादसे का क्या कारण है, इसकी जाँच पुलिस कर रही है। डिटेल स्टोरी हमारे यूट्यूब चैनल पर जल्द आएगी। हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर नोटफिकेशन की घंटी पर “All” दबा दीजिये ताकि जब ये वीडियो अपलोड हो आपको आपके मोबाइल पर नोटिफिकेशन मिल जाए। यहां क्लिक करें।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी दोस्त पार्टी करने गए थे। अचानक विकास यादव नदी के तेज बहाव में गिर गया। लोगों ने उसे बचाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन देखते ही देखते वो तेज बहाव में गायब हो गया। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। गांव वालों ने सुबह 7-8 बजे के बीच घटनास्थल सिरसा गांव से 500 मीटर की दूरी पर शिवनाथ नदी के किनारे पर शव को पानी में तैरते हुए देखा। लोगों ने शव खींचकर नदी के किनारे किया और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि, SDRF की टीम सुबह रेस्क्यू करने के लिए जा ही रही थी। तभी रास्ते में उन्हें लाश मिलने की सूचना मिली तो वह वापस लौट आई।

https://twitter.com/bhilaitimes/status/1688234103253204992?s=20

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...