कुछ दी दिन पहले ही हुई थी लव मैरिज, घर के सामने से ही उठा ले गए युवती को… पति ने कराया मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस… स्नैप चैट के जरिए हुई थी दोनों में दोस्ती

डेस्क। स्नैप चैट के जरिए दोस्ती फिर शादी करने वाली युवती का कुछ लोग गुहला क्षेत्र के गांव शादीपुर से जबरदस्ती अपहरण (Kidnapping) कर ले गए। पति ने ससुर व सालों के खिलाफ पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। घटना रविवार शाम की है।

गुहला क्षेत्र के एक गांव शादीपुर के रहने वाले युवक हरदीप ने महमूदपुर पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उसने 15 दिन पहले ही स्नैप चैट के माध्यम से पंजाब के लोहगढ़ रोड धर्मकोट की एक युवती गगनदीप कौर से शादी की थी। इसके बाद उसने 21 जुलाई को युवती के साथ गुरुद्वारा गुरुनानक निवास साहिब गांव करोल कलां में शादी कर ली। फिर हाईकोर्ट चंडीगढ़ में शादी का रजिस्ट्रेशन भी करवाया था। उसके बाद वह अपनी पत्नी गगनदीप कौर के साथ शांतिपूर्वक अपने गांव में रह रहा था।

रविवार शाम को वह अपने खेतों में खड़ी फसल में खाद डाल रहा था। तभी उसने देखा कि उसके घर के सामने दो सफेद रंग की गाड़ियां आकर रुकी। जिनमें से सात आठ व्यक्ति उतरे और उसके घर के अंदर चले गए। उसे समय घर के अंदर उसकी पत्नी गगनदीप कौर, माता मनजीत कौर व बहन मनप्रीत कौर मौजूद थी। उसको शक है कि उसकी पत्नी को उसके सुखविंदर सिंह,अनमोल व करण जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं।

जांच अधिकारी एएसआई दयानंद ने बताया कि पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर 8 लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...