दुर्ग में महिला ने ले ली अपनी जान: घरेलू विवाद में पत्नी ने खाया चूहा मारने की दवा… इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत… पुलिस जांच में जुटी

भिलाई। दुर्ग में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते चूहे मारने की दवा खा ली है ,जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी आज मौत हो गई है। मामला मोहननगर थाना का है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

मोहननगर टीआई विजय कुमार यादव ने बताया कि सांकेत कालोनी कातुलबोर्ड दुर्ग निवासी नेहा सिंह(29वर्ष) पति दीनानाथ सिंह के बीच पारिवारिक विवाद के चलते नेहा ने चूहा मारने की दवा खा लिया। इसके बाद आनन-फानन में उसे दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां मामला ज्यादा गंभीर होने से निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां पर आज उसने दम तोड़ दी। बताया जाता है कि मृतका के दो बच्चे हैं। वहीं पति पेशे से ऑटो ड्राइवर है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...

छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई...

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फर्जी दस्तावेजों...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक पिता...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...