हादसे में कट गया पति का पैर, वार्डवासियों के साथ मिलकर मदद बैंक ने की मदद; MIC मेंबर गेरा का जताया आभार

भिलाई। भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। गेरा द्वारा महिला सशक्तीकरण टीम का गठन कर मदद बैंक की स्थापना की गई है जो हर वार्ड में जाकर लोगों से महिलाओं से बुजुर्गों से उनकी समस्या जानते हैं और वार्ड वालों के साथ मिलकर उनकी मदद करते हैं इसी कड़ी में वार्ड नंबर 32 बैकुंठ धाम मंदिर प्रांगण में महिला सशक्तिकरण की टीम ने मदद बैंक की बैठक बुलाई।

इसमें प्रतिनिधियों ने बताया कि वार्ड में एक महिला ऐसी है जिसके पति के हादसे में टांग कट गया हैं और उसे परिवार का पालन पोषण करने में बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मदद बैंक ने वार्ड वासियों के साथ तत्काल उसे महिला की सहायता करने का निर्णय लिया गया और उनकी मदद की गई। इसके बाद महिला का खुशी का ठिकाना नहीं रहा महिला ने रीता सिंह गेरा समेत सभी वार्ड वासियों को धन्यवाद करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...