अब दुर्ग पुलिस करेगी स्मार्ट पुलिसिंग: Facial Recognition Software से मिनटों में आरोपी होंगे गिरफ्तार… कोडिंग विजार्ड ग्रुप ने बनाया शानदार सिस्टम; जानिए

भिलाई। दुर्ग पुलिस आधुनिकीकरण की तरफ बढ़ रही है। अब दुर्ग पुलिस मॉडर्न और डिजिटल तरीके से आरोपियों की तलाशी और पहचान करेगी। वर्तमान समय के परिपेक्ष्य में शहरी क्षेत्र में लगातार हो रहे अपराध की घटनाओं को देखते हुये एवं अपराधियों की त्वरित पहचान हेतु पुलिस की सहायता करने Coding Wizard Gorup (कोडिंग विजार्ड ग्रुप) द्वारा Facial Recognition Software (फेशियल रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर) तैयार किया गया है। सॉफ्टवेयर में दुर्ग जिले के पिछले दस साल के 5000 अपराधियों का Database बनाया गया है एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य जिलों के भी अपराधियों की Entry की जा रही है। सॉफ्टवेयर में जिले के सभी थानो का अकाउंट बनाया गया है जिसके माध्यम से पुलिस अपने अकाउंट से लॉगिन कर पेट्रोलिंग / रात्रीगश्त के दौरान मिलने वाले संदेही / आरोपियों का फोटो अपलोड किया जा रहा है।

AI. Bot की सहायता से एक Click में अपराधियों का अपराधिक रिकार्ड तुरंत मिल जाता है। Software में संदेही / आरोपी / निगरानी / गुण्डा बदमाश की पूरी जानकारी Add किया जा रहा है। इस ओर आगे बढ़ते हुये द्वितीय चरण में video में दिखने वाले आरोपियों की भी पहचान की जा सकेगी। भविष्य में Software को I.T.M.S. के साथ जोड़ कर CCTV में रियल टाईम अपराधियों के गतिविधियों पर नजर रखी जावेंगी।

दुर्ग पुलिस द्वारा नवाचार करते हुये एक प्रभावकारी प्रयास किया गया है जिसे अपराधियों को पकड़ने Facial Recognition Software(फेशियल रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर) तैयार किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...

दशगात्र से लौटते समय हादसा : ऑटो-पिकअप में टक्कर...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकअप और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं...