आदिवासी दिवस पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा निकली गयी रैली: MLA देवेंद्र यादव हुए शामिल… मणिपुर घटना का हुआ विरोध

भिलाई। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज आदिवासी समाज ने भव्य रैली का आयोजन किया। रैली में हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ी संस्कृति परंपरा और आदिवासी संस्कृति, सभ्यता, परंपरा की मनमोहक झलक इस रैली में देखने को मिली। साथ ही मणिपुर में हुई घटना का विरोध भी देखने को मिला । आदिवासी समाज के सैकड़ों लोगों ने विरोध में मौन रैली निकाली। सेक्टर 5 में विधायक देवेंद्र यादव ने रैली का फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही भगवान बूढ़ा देव की विधि विधान के साथ के साथ पूजा अर्चना की और विधायक देवेंद्र यादव ने भगवान बूढ़ा देव से आदिवासी समाज के हित और विकास केसाथ ही सभी के जीवन में खुशहाली की प्रार्थना की।

पूजा अर्चना के बाद विधायक देवेंद्र यादव समाज के लोगों के साथ रैली में शामिल हुए और मौन रैली का समर्थन किया और मणिपुर में हुई घटना का विरोध किया। विधायक देवेंद्र यादव ने आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूरे आदिवासी समाज की ओर से दिल से आभार जताया। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आदिवासियों के हित और विकास के लिए उनके समग्र विकास के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो प्रयास किया है वह बेहद सराहनीय और ऐतिहासिक है। आदिवासी दिवस पर पूरे प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित करने के लिए आदिवासी समाज की ओर से विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...