CG में अजब-गजब मामला: उधर पुलिस वाले पी रहे थे चाय, इधर बदमाश डायल 112 वाहन लेकर हो गए फरार… पूरा शहर घूमने के बाद हॉस्पिटल के सामने गाड़ी खड़ी कर भागे… बदमाशों के तलाश में जुटी पुलिस

उधर पुलिस वाले पी रहे थे चाय, इधर बदमाश डायल 112 वाहन लेकर हो गए फरार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल कुछ बदमाश युवक 112 की गाड़ी लेकर फरार हो गए। शहर में घूमने के बाद हॉस्पिटल के सामने गाड़ी खड़ी कर दी। बताया जा रहा है की वहां उनका विवाद हुआ और वे वहीं पर गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए।

मिली जानकारी के मुताबिक ये पुरा वाकया उस वक्त हुआ जब डायल 112 के पुलिसकर्मी महाराणा प्रताप चौक के पास वाहन खड़ी कर चाय पीने चले गये। उसी दौरान कुछ लोगों ने खड़ी वाहन को लेकर फरार हो गये। जिसे देख पुलिसकर्मी सकते में आ गये।

पूरे शहर घूमने के बाद उन्होंने हॉस्पिटल के सामने गाड़ी खड़ी कर दी इसके बाद हॉस्पिटल के कर्मचारी और आसपास के लोगों ने घेरकर उनका विरोध किया, तो वे गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए। जिन्हें संबंधित क्षेत्र के थाना लाया गया है,वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...