बोल बम कांवर यात्रा की तैयारी में बढ़ चढ़ कर शामिल हो रहे है लोग: 21 को 31 हजार रुद्राक्ष का होगा वितरण… अध्यक्ष जिंतेंद्र वर्मा ने कहा…

दुर्ग। बोम बम समिति की बैठक ग्राम ठाकुराइन टोला (पाटन) में संपन्न की गयी। विदित है कि बोल बम समिति पाटन द्वारा 13 वर्ष से लगातार काँवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, इस सावन माह में भी 21 अगस्त सोमवार को धूमधाम के साथ पुराना बाजार चौक पाटन से टोलाघाट के लिए काँवर यात्रा निकलेगी। टोलाघाट में शिवभक्तों को 31000 रुद्राक्ष का वितरण भी किया जाएगा।बोम बम काँवर यात्रा समिति के संयोजक व भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने सभी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में काँवर यात्रा में शामिल होने के लिए आव्हान किया। समिति के सदस्यों द्वारा सप्ताह भर एक मुट्ठी अन्न दान शिवशंकर के नाम अभियान गांव गांव चलाकर 21 अगस्त को उसी अन्न दान से महाप्रसाद तैयार किया जाएगा इसके लिए अन्न संग्रह हेतु कैरीबैग का वितरण जितेन्द्र वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के रोमनाथ वर्मा, माधव प्रसाद वर्मा, विनोद साहू, दिलीप साहू, माखन ठाकुर, राजेश चंद्राकर, नेतराम निषाद, गिरधर वर्मा, योगेश भाले, पूनेंद्र सिन्हा, पूनम सिन्हा, संजू वर्मा, नरसिंह ठाकुर, मांधाता वर्मा, पदमान साहू, मिलन देवांगन, गजेन्द्र साहू, अनिकेत मिश्रा, केवल देवांगन, केशव बंछोर, कुणाल शर्मा,सागर सोनी, संजु वर्मा,राजेन्द्र वर्मा, रिंकू वर्मा, जयप्रकाश साहू, समीर बंछोर, रमेश वर्मा, अभय पटेल, महेश लहरी, ध्रुव साहू, छविराम निषाद, द्रोण चंद्राकर, गोपीचंद धरमगुड़ी, तरुण चंद्राकर, वासु वर्मा, मुकुंद साहू, दामोदर चक्रधारी, पुणेन्द्र सिन्हा, ओंकार कौशिक, सुनील वर्मा, नीलमणि साहू, योगेश्वर साहू, यशवंत साहू, नारद सेन, भूषण, जगतपाल, सुखराम, डेरुराम, वेदराम धनवार, कुंज बिहारी सहित बड़ी संख्या में बोल बम काँवर यात्रा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...