KH ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया स्वंतत्रा दिवस: स्टूडेंट्स ने गीतों एवं नृत्य से देशभक्ति का दिखाया जज्बा… राष्ट्रगान के साथ किया गया ध्वजारोहण

भिलाई। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ पर पूरे जोश और हर्षोल्लास से आजादी का महोत्सव मनाया। सीबीएसई की डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर एवं स्कूल की प्रिंसिपल मेडम विभा झा एवं एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्र गान पश्चात स्टूडेंट्स ने देशभक्ति गीतों एवं नृत्य से सभी में जोश भर दिया।

आजादी महोत्सव की शुरुआत तीन रंगों से सजे गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर की गई। पश्चात अपने उद्बोधन में प्रिंसिपल मेडम विभा झा ने कहा कि आजादी के बाद पिछले 77 वर्षों में हमारे देश भारत का अतीत गौरवशाली रहा है। हम निरंतर उन्नति, विकास और प्रगति की ओर आगे बढ़ रहे हैं। भारत विश्व स्तर पर अपनी जगह बनाने में सक्षम हुआ है और इसमें हर भारतीय का योगदान है। इस स्वतंत्रता दिवस पर हमारी श्रद्धांजलि और सलाम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को है जिन्होंने भारत को अंग्रेजों के शासन से मुक्त कराने के लिए अपना प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हमने दुनिया में एक उदाहरण स्थापित किया है कि राष्ट्र पहले आता है, और बाकी सभी चीजें जैसे धर्म, जाति और जातीयता उसके बाद आती हैं। 

तत्पश्चात स्टूडेंट्स ने देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्टूडेंट तृषा एवं नफ्सा ने वेलकम क्लासिकल डांस “ए वतन वतन मेरे” की आकर्षक प्रस्तुति दी। शिव थीम पर ग्रुप डांस “ब्रह्मास्त्र” की प्रस्तुति ए रामानी, आर्षि, वैभवी, कुमकुम, प्रगति, अनुष्का ने देकर लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। मिलिट्री थीम पर आधारित ग्रुप डांस “ओ देश मेरे” की शानदार प्रस्तुति स्टूडेंट नंदिनी, तान्या, राशि, रश्मि, आस्था, देविका ने दी।

लीडर स्टूडेंट्स सलोनी, मेहुल, अभिषेक सोनी, अमन पति, आयुष मौर्या, सुरेश यादव ने जब मार्च पास्ट निकला तो स्टूडेंट्स ने तिरंगे को हवा में लहरा कर उनका स्वागत किया। अनाउंसमेंट की जिम्मेदारी काजल साहू एवं गरिमा चंद्राकर ने संभाली। वहीं वोट ऑफ थैंक्स हेड गर्ल श्रद्धा जायसवाल ने दिया। समारोह समाप्ति पश्चात स्टूडेंट्स को मिष्ठान एवं चॉकलेट का वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय ने की परिवारिक शादी के लिए खरीददारी…...

बलौदाबाजार। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र बलदाकछार पहुंचे। यहां...

दुर्ग बिग ब्रेकिंग: सुपेला, मोहननगर सहित कई थानों के...

दुर्ग। दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल ने कई निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी कर दिए है। SSP ने कोतवाली दुर्ग, सुपेला के थानेदारों...

CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट… पुलिसकर्मियों की छुट्टियां...

रायपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने युद्ध के हालात के बीच सभी राज्य भी अलर्ट पर हैं। छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी...

13 मई को छत्तीसगढ़ आ रहे है केंद्रीय मंत्री...

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर के दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम...

ट्रेंडिंग