रिसाली के पार्षद ने मितान योजना पर जारी किया बयान, कहा- मितानों को खुली छुट मिली है, ऑफिस बुला कर वसूला जा रहा है शुल्क, लोगों को हो रही परेशानी

रिसाली, भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मितान योजना जनहित में लागु किया गया है। जिसकी सेवा का लाभ नागरिक अपने घर से ही निर्धारित शुल्क जमा कर ले सकते है। जिसमें मितान घर पहुंचकर दस्तावेज इकठ्ठा कर संबंधित दस्तावेज बनाकर उनके घर तक पहुंचाना है। रिसाली निगम के भाजपा पार्षद धर्मेंद्र भगत ने बयान जारी करते हुए कहा कि, रिसाली निगम क्षेत्र में मितानों को खुली छुट मिली हुई है। जिस पर किसी भी प्रकार का बंधन नहीं है। राशन कार्ड संशोधन/नया बनाने एवं अन्य कार्य हेतु मितानों द्वारा नागरिकों को निगम कार्यालय में बुलाया जाता है, बकायदा मितान शुल्क भी लिया जाता है। उसके बाद नागरिकों का काॅल रिसीव नहीं किया जाता है तथा राशन कार्ड जैसा दस्तावेज उपलब्ध कराने में मितान को दो-दो तीन-तीन महिने का समय लगता है और नागरिकों को कहा जाता है जल्द बनवाने हेतु अतिरिक्त राशि की मांग की जा रही है इन सब चीजों से लोग परेशान हो रहे है। ऐसी शिकायत पार्षद धर्मेन्द्र भगत को मिली है, जिसकी शिकायत उन्होने संबंधित अधिकारी को किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्य कर्मचारी संघ दुर्ग की नई जिला कार्यकारिणी घोषित,...

दुर्ग: राज्य कर्मचारी संघ जिला दुर्ग इकाई की नई जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ...

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...