रिसाली निगम आयुक्त का आदेश जारी: सातवें वेतनमान पर कर्मियों को 9 प्रतिशत गृह भाड़ा ​मिलेगा… हर माह 3 से 4 हजार का होगा फायदा

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के कर्मचारियों को हर माह 3 से 4 हजार का फायदा मिलेगा। निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने कर्मचारियों को 9 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता देने के आदेश दिए है। रिसाली निगम में यह आदेश अगस्त से लागू होगा।

उल्लेखनिय है कि पूर्व में निगम कर्मियों को छटवे वेतमान के पहले से 10 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता मिल रहा था। शासन का नया आदेश आते ही निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने अगस्त 2023 से कर्मचारियों को सातवे वेतनमान पर 9 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता देने का आदेश जारी किया है। बढ़े हुए गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने पर निगम कर्मियों में हर्ष का माहौल है।

नए आदेश जारी होते ही कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिन्हा ने आयुक्त से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने संगठन की ओर से आयुक्त का आभार व्यक्त किया। संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिन्हा ने कहा कि नियमित वेतन के साथ कर्मचारी अधिकारियों को बढ़ा हुआ 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है।

निगम में 57 नियमित अधिकारी कर्मचारी है। गृह भाड़ा भत्ता बढ़ने से 3 से 4 हजार रूपए का फायदा होगा। वर्तमान में रिसाली निगम में द्वितीय श्रेणी के 3, तृतीय श्रेणी 41 और चतुर्थ श्रेणी के 13 कर्मचारी पदस्थ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...