भिलाई में NSS के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली: बड़ी संख्या में शामिल हुए स्टूडेंट्स, प्राचार्य ने बताया वोटों को महत्त्व

भिलाई। देश-प्रदेश में चुनाव का समय धीरे-धीरे नज़दीक आ रही है। तमाम संगठन द्वारा मतदान के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। इसी कड़ी में साई कॉलेज , सेक्टर 6 भिलाई के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी.बी. तिवारी ने संबोधिtत करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तथा चुनावी प्रक्रिया में मतदाता की भागीदारी किसी भी लोकतंत्र को सफलतापूर्वक चलाने का अभिन्न हिस्सा होती है इसलिए मतदाता जागरूकता चुनाव प्रबंधन में खास महत्व रखती है।

निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को मिले संवैधानिक आदेश के तहत यह अपेक्षा की जाती है कि प्रत्येक योग्य भारतीय का नाम मतदाता सूची में भी हो और वह स्वेच्छा से अपना मत करें। इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं ,स्वयंसेवक अध्यापक गण एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ वर्षा वर्मा उपस्थित हुए l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के 27 हजार बूथों तक पहुंचेगी कांग्रेस, 16...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी अब 16 से 25 नवंबर...

दोषमुक्त होने के बाद भी 7 साल जेल में...

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। हत्या के मामले में दोषमुक्त होने के बावजूद...

VSK ऐप में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐप...

पटवारी से RI बनने की परीक्षा में पेपर लीक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) ने दो और आरोपियों...