देश की महामहिम द्रौपदी मुर्मू प्रसिडेंट बनने के बाद पहली बार आ रहीं है छत्तीसगढ़: राष्ट्रपति दो दिन प्रदेश में रहेंगी राष्ट्रपति इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल; जानिए

रायपुर। देश की महामहिम द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रही है। उनका ये दौरा दो दिवसीय रहेगा। उनके दो दिवसीय दौरे की शुरुवात 31 अगस्त को होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर और बिलासपुर में कार्यक्रमों में शामिल होंगी। मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्‍त को रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से राष्‍ट्रपति डायरेक्ट राजभवन आएंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मू यहां बलौदबाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्‍ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। फिर राष्‍ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

राष्‍ट्रपति मुर्मू के प्रस्‍तावित दौरा कार्यक्रम के मुताबिक अगले दिन 1 सितंबर को वे बिलासपुर जाएंगी। राष्‍ट्रपति रायपुर से हेलीकॉप्‍टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। जहां वे सबसे पहले रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी और उसके बाद बिलासपुर स्थित गुरु घासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बिलासपुर से शाम को रायपुर लौटने के बाद वे अपने विशेष विमान से दिल्‍ली लौट जाएंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...