साई कॉलेज भिलाई के BBA के स्टूडेंट्स का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम: अक्षता दीक्षित ने 80% अंक के साथ किया टॉप; कॉलेज प्रबंधन ने सभी टॉपर्स को दी बधाई

भिलाई। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग द्वारा जारी BBA छठवें सेमेस्टर में साई कॉलेज के छात्र छात्राओं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा। अक्षता दीक्षित ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य टॉप 6 छात्रों में अंजू ने 75.6 प्रतिशत, सी एच नेहा ने 73.2 प्रतिशत, रेशम कौर ने 71.8 प्रतिशत ,सुचित्रा बाघ ने 69.6 प्रतिशत एवं सोमेश कुमार ने भी 69.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप 6 में अपनी जगह बनाई।

BBA चौथे सेमेस्टर में हर्ष मट्टू ने 73.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्रियंका साहू ने 69.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान तथा यशपाल दस मानिकपुरी ने 69.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

BBA द्वितीय सेमेस्टर में कु निक्की ने 63 प्रतिशत, कु कृतिका पाटनकर ने 62 प्रतिशत एवं कु दिशा सुर ने 61 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा में टॉप तीन स्थान प्राप्त किए। अन्य सभी छात्रों का भी परिणाम उत्कृष्ट रहा। कॉलेज प्रबंधन ने इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए छात्रों , अभिभावकों और प्राध्यापकों को बधाई दी तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...