दुर्ग पुलिस के गिरफ्त में चोरी के 2 आरोपी: ऐसे देते थे चोरी की वारदात को अंजाम… टाटा एस एवं 3 मोटर सायकल बरामद

भिलाई। दुर्ग पुलिस लगातार शहर के चोरों के पर कार्रवाई कर रही है। सम्पत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण एवं सम्पत्ति संबंधी आरोपियों की धरपकड़ हेतु शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा निर्देशित किये जाने पर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्गे, राजीव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, काईम, जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। आज दिनांक 20.08.2023 को पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति टाटा एस कमांक सीजी 07/ बीयू-3302 को मोहन थाना क्षेत्र में लेकर खड़ा है, वाहन बेचने हेतु ग्राहक की तलाश में लगा हुआ है। इस सूचना पर एसीसीयू की टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त टाटा एस के साथ एक व्यक्ति को पड़का गया, जिससे पूछताछ पर उसने अपना नाम टेकराम साहू पिता डेरहाराम साहू, ग्राम देवरी, भाटापारा का होना बताया।

टाटा एस के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत किये जाने हेतु कहने पर कोई पेश नहीं किया एवं रोजी मजदूरी के नाम से 03 माह से दुर्ग में रैनबसेरा शासकीय अस्पताल दुर्ग में रहना बताया और पूछताछ पर दो अन्य मोटर सायकल होण्डा साईन को एक माह एवं एसएस को ढाई माह पूर्व, टाटा एस को मोहन नगर थाना के पीछे दुकान के पास खड़ी थी, जिसे डुप्लीकेट चाबी से खोलकर 3-4 दिन पूर्व चोरी करना स्वीकार किया।

इसी प्रकार मुखबीर की सूचना पर ही अखिलेश छत्री पिता उत्तम छत्री, डिपरापारा शास्त्री चौक, दुर्ग को पकड़ा जाकर इसके कब्जे से चोरी की एक हीरो स्प्लेण्डर बिना नम्बर की बरामद किया गया, आरोपी द्वारा इस वाहन को 5-6 माह पूर्व पद्मनाभपुर क्षेत्र से चोरी किया, जिसे बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा था। इस प्रकार पुलिस व्दारा आरोपियों के कब्जे से एक टाटा एस एवं 03 मोटर सायकल कुल 04 लाख रूपये की मशरूका बरामद किया गया है। इस संबंध में थाना मोहन नगर एवं पद्मनाभपुर के प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस उल्लेखनीय कार्य में निरीक्षक संतोष मिश्रा, प्रभारी एसीसीयू, सउनि राजेश पाण्डेय, प्र.आर. नरेन्द्र सिंह, आर. नरेन्द्र सहारे शौकत अली, बालमुकुन्द का सराहनीय योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...