रीता सिंह गेरा ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए की दावेदारी… कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन; अभी है MIC मेंबर

भिलाई। भिलाई नगर निगम की MIC मेंबर एवं वार्ड क्र – 39 खुर्सीपार जोन-1 चन्द्रशेखर आजाद नगर की पार्षद रीता सिंह गेरा ने आज वैशाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद लिए टिकट की मांग की है। रीता सिंह गेरा ने आज भिलाई जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को आावेदन सौंपकर वैशालीनगर विधानसभा करमांक 66 से प्रत्याशी पद हेतु अपनी दावेदारी पेश की है। इस दौरान नंद कुमार कश्यप और रमा विश्वकर्मा दोनों ब्लॉक अध्यक्ष भी मौजूद थे। आपको बता दें, रीता सिंह गेरा लगातार अपने वार्ड के साथ-साथ वैशाली नगर की जनता के बीच एक्टिव रहती है। उनके द्वारा मदद बैंक की स्थापना की गई है। वार्डों में बैठक रख कर जरूरतमंदों को वार्डवासियों के साथ मिलकर उनकी सहायता की जाती है। इसलिए उन्हें मदद वाली दीदी के रूप में भी जाना जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...