दुर्ग के इस क्षेत्र में लगातर हो रहे सड़क हादसे: ट्रक ने बाइक सवारों को ठोका… एक की गई जान, दो की हालत गंभीर; तीनों जा रहे थे घूमने, ट्रक चालक…

दुर्ग। दुर्ग में एक और दर्दनाक सड़क हादसा की खबर सामने आई है। पाटन क्षेत्र में फिर एक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, फुंडा चौक मुख्य मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मारी है। बताया जा रहा है कि, रायपुर से आयरन खाली कर तेज रफ्तार से ट्रक आ रही थी। तभी उसने बाइक सवार युवकों को अपने चपेट में ले लिया। तीनों युवक आपस में दोस्त है और तीनों घूमने घटारानी जा रहे थे। हादसे के बाद तीनों घायलों को गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोगों का इलाज जारी है। ये घटना आज सुबह-सुबह की बताई जा रही है। ये मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।

पाटन थाना प्रभारी राजकुमार लहरे नके अनुसार, हादसा बुधवार सुबह का है। पुलिस को सूचना मिली की फुंडा चौक पाटन में ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई है। पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया। जानकारी लेने पर पता चला कि दुर्ग पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत अटल आवास बोरसी निवासी तीन युवक योगेश यादव (16), सुमित यादव (17) और चैतन्य बाघ (16) तीनों घटा रानी घूमने के लिए निकले थे। तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे। सुबह 7 बजे के करीब जैसे ही फुंडा चौक के पास पहुंचे सामने से आ रहे ट्रक ड्राइवर लोकेश कुमार (35) ने अपना संतुलन खो दिया। उसने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक दूर जा गिरे। इससे उनके हाथ पैर और सिर में चोट आई है। योगेश को काफी गहरी चोट आई थी। अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...