भिलाई में मिली महिला की लाश: गले में रस्सी बांध कर उतारा गया मौत के घाट… मर्डर किसने किया? ये जान कर हैरान रह जाएंगे आप

भिलाई। VVIP जिले दुर्ग के भिलाई में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मामला शिवपुरी बस्ती में बीती रात घटित हुआ। महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतिका के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, महिला की हत्या रस्सी से गला दबाकर की गई है। पुलिस की मने तो मृत महिला का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था और उसी ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने आरोपी दुर्गा प्रसाद कुर्रे (45 साल) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि, वेदमती वर्मा (46 वर्ष) निवासी ग्यारह खोली शिवपुरी जामुल बस्ती की बीती रात उसके घर में लाश मिली थी। पति से तलाक होने के बाद से वो अकेले ही घर पर रहती थी। बुधवार शाम मकान मालिक ने देखा कि वेदमाती के कमरे से कोई हलचल नहीं आ रही है। उसने कपसदा कुम्हारी निवासी उसके भाई मनहरण को इसकी सूचना दी। मनहरण ने घर पहुंचकर अंदर देखा तो वहां वेदमती की लाश पड़ी हुई थी। उसके गले में पतली सी प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। नाक एवं मुंह से खून आ रहा था। उन्होंने तुरंत जामुल पुलिस को सूचित किया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

वेदमती का एक बेटा है, जो कि रायपुर में जॉब करता है और वह अपने परिवार के साथ वहीं रहता है। वेदमती बलौदा बाजार जिले की रहने वाली है। उसके पति ने उसे 25 साल पहले तलाक दे दिया था। उसके बाद उसने अपने बेटे को पाला पोसा। कुछ साल पहले उसके बेटे की भिलाई में नौकरी लगी तो वो मां को लेकर यहां आ गया। बेटी की शादी होने के बाद उसकी नौकरी रायपुर में लग गई और वो मां को छोड़कर अपने परिवार के साथ रायपुर चला गया। इसके बाद से वेदमति अकेली ही भिलाई में रह रही थी।

जामुल पुलिस के अनुसार आरोपी दुर्गा प्रसाद कुर्रे (45 साल) दुर्ग का रहने वाला है। वो भिलाई तीन इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नीरोज कंपनी में सिक्यूरिटी कार्ड का काम करता है। उसी कंपनी में वेदमती भी काम करती थी। दुर्गा प्रासद ने अकेली महिला का फायदा उठाया और उससे जान पहचान बढ़ाई। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। गार्ड के कहने पर कुछ समय पहले ही वेदमती ने ग्यारह खोली में कमरा लिया। वहां अक्सर दुर्गा प्रसाद का आना जाना था। उसने महिला की हत्या क्यों की इसके बारे में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...