बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में बांधों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए 50 नए पद सृजित, जल संसाधन विभाग में नए पदों के सृजन को मिली अनुशंसा

रायपुर, 25 अगस्त, 2023। जल संसाधन विभाग अंतर्गत ‘राज्य बांध सुरक्षा संगठन’ हेतु 50 पदों के सृजन की अनुशंसा की गई है। इनमें मुख्य अभियंता के एक पद के साथ अधीक्षण अभियंता( नागरिक) और अधीक्षण अभियंता( विद्युत/ यांत्रिक) के एक एक पद शामिल हैं। ‘राज्य बांध सुरक्षा संगठन बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 अंतर्गत बांध संबंधी आपदाओं के रोकथाम, बांधों की निगरानी, बांधों के निरीक्षण के साथ इनके संचालन व रखरखाव के लिए बनाये गये ‘राज्य बांध सुरक्षा’ संगठन हेतु इन पदों को सृजित किया गया है। इस संबंध में पद सृजन समिति की बैठक 3 अगस्त को आयोजित हुई थी।

अन्य सृजित पदों में कार्यपालन अभियंता( नागरिक) के 3, कार्यपालिक अभियंता ( विद्युत/ यांत्रिक) के 2, भूविज्ञानी ( प्रतिनियुक्ति से) के 1, सहायक अभियंता( नागरिक) के 6, सहायक अभियंता( विद्युत / यांत्रिक) के 3, निज सहायक के एक, सहायक मानचित्रकार ( नागरिक) के 6, सहायक मानचित्रकार( विद्युत / यांत्रिक) के 2, सहायक वर्ग 3 के 8, वाहन चालक के 8, भृत्य के 6 और फर्राश के एक पद शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...