भिलाई में कांग्रेस के संकल्प शिविर में PCC चीफ दीपक बैज पहुंचे; विधायक देवेंद्र यादव समेत सभी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भिलाई। इन दिनों कांग्रेस की संकल्प शिविर चल रही है। इसी कड़ी में 26अगस्त को भिलाई नगर में संकल्प शिविर का आयोजन सेक्टर 1 में किया गया। जहां मुख्य वक्ता के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और सीएम के सलाहकार राजेश तिवारी और विनोद वर्मा रहे। सबसे पहले तो संकल्प शिविर में सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर संकल्प लिया कि वे पूरी इमानदारी और निष्ठा से कांग्रेस के लिए ​काम करेंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर मिलकर काम करेंगे। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार सीएम भूपेश बघेल के कहे अनुसार 75 सीट जीत कर दिखाएंगे।

शिविर में प्रमुख वक्ताओं ने बूथ के सबसे नीचले स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को रिचार्ज किया। सभी को बूथ मैनेजमेंट की कला सीखाई गई। सभी को बताया कि विधानसभा चुनाव में उन्हें कैसे काम करना है। कैसे मतदाताओं को कांग्रेस सरकार के जनहितैषी योजनाओं से हुए प्रदेश के विकास और जनता के हित के बारे में बताना है। इसी प्रकार चुनाव जीतने के कई खास टिप्स दिए।

इसके अलावा विशेषज्ञों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरे जोश के साथ काम करने के लिए रिचार्ज किया। साथ ही बताया कि 15 साल में भाजर की सरकार ने कैसे जनता और प्रदेश का शोषणा किया है। मोदी की सरकार के नोट बंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी के नाम पर कैसे देश को और आम जनता को नुकसान पहुंचाया है। मोदी सरकार की पूरी खामियों को गिनाया गया और सब को जन-जन तक इसे प्रचार करने की जिम्मेदारी दी साथ ही प्रदेश की जनहितैषी योजना का भी घर घर तक पहुंचाने को कहा है। शिविर में मुख्य रूप से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...