मां के साथ थे अवैध संबंध, बेटी पर भी रखने लगा था गंदी नजर… मौका मिलते ही करता था छेड़छाड़… परेशान हो कर मां-बेटी ने उतारा मौत के घाट

क्राइम डेस्क। प्यार में जब हवस का नशा चढ़ जाता है तो उसका अंजाम भी बुरा ही होता है. यूपी के रायबरेली से एक ऐसी ही घटना सामने आई. जहां पहले एक अधेड़ को अपने ही गांव की महिला से प्यार हुआ और दोनों साथ रहने लगे. कुछ दिन बाद अधेड़ की बुरी नजर महिला की जवान बेटी पड़ी. जब इसका पता महिला को हुआ तो उसने अपनी बेटी के साथ मिलकर अधेड़ की हत्या कर दी.

पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया. बता दें, बीते 21 अगस्त को मेडीं लाल पुत्र सुकरू उम्र 50 वर्ष का शव गांव से कुछ ही दूर जंगल में पड़ा मिला था. मृतक के बेटे सुनील कुमार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस को पता चला कि मृतक मेंडी लाल के गांव की रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध हैं.

बेटी पर रख रहा था बुरी नजर, फिर हुआ खूनी खेल
गांव वालों ने बताया कि मेंडी शराब के नशे में अपनी प्रेमिका गीता की 19 साल की बेटी से छेड़छाड़ करता था और उस पर गलत नजर रखने लगा था. इस पर गीता ने उसे काफी समझाया पर वह नहीं माना. मेंडी इन हरकतों से परेशान मां बेटी ने रात करीब 12 बजे अपने घर के पिछले दरवाजे पर बुलाया और डंडे से पीटकर चुनरी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

हत्या के मामले में पुलिस ने मां-बेटी को किया गिरफ्तार
हत्या करने के बाद मां- बेटी ने शव को चादर से लपेटकर घर से करीब 100 मीटर दूरी पर फेंक दिया. पुलिस ने जब दोनों सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा, चुनरी व चादर को भी बरामद दिया है. पुलिस ने मां बेटी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा, चुनरी व चादर बरामद की
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दाउदपुर गांव में एक युवक की लाश मिली थी. जब उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया उसकी पसलियां में चोट पाई गई. इस मामले में मां-बेटी को गिरफ्तार किया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. मृतक महिला की बेटी से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...