साई कॉलेज भिलाई की महिला टीचर्स ने बांधी BSF जवानों को राखी… जवान भाइयों ने अपने घर पर वीडियो कॉल करके अपनी टीचर बहनों से परिवार को मिलाया

भिलाई। साई कॉलेज, सेक्टर 6 भिलाई के यूथ रेड क्रॉस कमिटी व कॉमर्स एवं मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के द्वारा बीएसएफ के जवान भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। साईं महाविद्यालय प्रबंधन की तरफ से प्राचार्य डॉ डी बी तिवारी और डिप्टी डायरेक्टर डॉ ममता सिंह ने बीएसएफ जवान भाइयों के स्वागत में आशीर्वचन दिए।

भाइयों ने भी अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि वे भले ही अपने परिवार से दूर है लेकिन पिछले कई वर्षो से साईं कॉलेज में आकर रक्षाबंधन मनाने से उन्हें भी अत्यंत प्रसन्नता मिलती है। वह इसे अपना ही परिवार समझते हैं। कुछ जवान भाइयों ने अपने घर पर वीडियो कॉल करके अपनी टीचर बहनों से परिवार वालों को भी मिलवाया और आज के रक्षाबंधन की फोटो साझा की।

साई महाविद्यालय की डिप्टी डायरेक्टर डॉ ममता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय का एकमात्र उद्देश्य यह है कि आमजन में ये संदेश जाए कि भारत की सीमा पर प्रथम सुरक्षा पंक्ति के रूप में देश की सीमाओं की रक्षा करने वालों के साथ भारत की प्रत्येक महिला खड़ी है। साई कॉलेज परिवार के सभी प्राध्यापक गण व छात्र-छात्राओं ने इस आयोजन में बढ़कर हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...