रक्षाबंधन पर बोरसी की महिलाओं ने MLA वोरा को बांधी राखी, आयुक्त के साथ किया औचक दौरा… जल्द सड़क निर्माण करवाने का किया वादा; शहर के 1900 से अधिक युवाओं को मिला बेरोजगारी भत्ता

  • विधायक अरुण वोरा ने बोरसी के वार्ड का किया औचक निरिक्षण
  • महिलाओं ने विधायक को वोरा को बांधी राखी, गिफ्ट में मिली रोड का सौगात
  • MLA वोरा बेरोजगारों के भत्ता हस्तांतरण कार्यक्रम में भी हुए शामिल

दुर्ग। दुर्ग में रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने रहवासियों को सड़क निर्माण का तोहफा दिया है। इसके साथ ही आज प्रदेश भर में युवा बेरोजगारों को CM बघेल द्वारा बेरोजगारी भत्ता जारी किया गया। दुर्ग शहरी क्षेत्र के 1942 युवाओं को भी बेरोजगारी भत्ते की पांचवीं किश्त प्राप्त हुई। मंदिर रोड न्यू सुन्दर नगर बोरसी के लोगों ने विधायक से मिलकर सड़क निर्माण की मांग रखी। दरहसल निगम छेत्र के बाह्य वार्ड बोरसी जिसमे लोग अपना आशियाना का निर्माण कर रहे हैं किंतु बिल्डर उन्हें सड़क नाली पेयजल की सुविधा नही दे रहे हैं जिससे वहां निवासरत लोग अपने जीवन की कमाई का अधिकाशं राशि रहने के लिए नए मकान बनाने के बाद भी मूलभूत सुविधा नही मिलने से परेशान है।

इसी कड़ी में शहर विधायक अरुण वोरा ने आयुक्त के साथ औचक दौरा किया। सुंदर नगर की महिलाओं ने राखी के त्योहार में सड़क भूमि पूजन के लिये आमंत्रित किया जिसमें विधायक ने त्योहार में बहनों को तोहफे के रूप में बहुत जल्द रोड बनाने की बात कही व आयुक्त लोकेश चंद्राकर से अतिशीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। भूमिपूजन के कार्यक्रम में वार्ड की पार्षद गायत्री साहू, राजेश शर्मा, अंकृति, नवदीप,ममता, निशा, रीना साहू, नरिन्दर कौर, अनुपमा, झरना, ज्योति चौबे, अजय पाल, सुंदर लाल श्रीवास्तव, परमजीत सिंह, बलवंत सिंह, रोनाल्ड, जयंत नायडू, उपस्थित थे।

इसके साथ ही विधायक वोरा कलेक्ट्रेट में बेरोजगारों के भत्ता हस्तांतरण कार्यक्रम में शामिल हुए जहां शहरी क्षेत्र के 1942 बेरोजगार युवाओं को भत्ते की पांचवी किश्त दी गई। वोरा ने कहा कि रक्षाबंधन के सुअवसर पर मुख्यमंत्री की पहल सराहनीय है छत्तीसगढ़ में 129886 बेरोजगार लोग को 146 करोड़ 95 लाख कुल बेरोजगारी भत्ता की राशि अब तक आबंटित की गई है। दुर्ग शहर में ही अब तक युवाओं को 2 करोड़ 42 लाख 75 हजार रु आबंटित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर यादव नेहा साहू, ममता राजपूत निकिता सोनी गोविंद वैष्णव उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...