भिलाई स्टील प्लांट में लगी जबरदस्त आग: ब्लास्ट फर्नेस में कंट्रोल रूम तक पहुंची आग… कई दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, सूत्रों ने बताई ये वजह; देखिए VIDEO

  • BSP के ब्लास्ट फर्नेस-6 में लगी भीषण आग
  • चार दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
  • चोरों ने लगाई है आग: BSP सूत्र

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही। BSP के ब्लास्ट फर्नेस -6 में जबरदस्त आग लग गई है। आग लगने से प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल है। आग पर काबू पाने के लिए तीन से चार दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया हैं। राहत की बात ये है कि, इस ब्लास्ट फर्नेस में करीब एक हफ्ते से कैपिटल रिपेयरिंग का काम होने के वजह से काम थप पड़ा था। नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी और जान मान का भी हानि हो सकता था। BSP का दमकल विभाग आग को बुझाने में लगा हुआ है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खबर लिखे जाने तक आग लगने की वजह अज्ञात है।

देखिए VIDEO :-

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां फोम और पानी की मदद से आग पर काबू पाने का कोशिश कर रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जिस ब्लास्ट फर्नेस में आग लगी है, वहां कैपिटल रिपेयरिंग का कार्य किया जाना है। इसके चलते पिछले एक हफ्ते से ब्लास्ट फर्नेस-6 को बंद रखा गया है। आग सबसे पहले ब्लास्ट फर्नेस के बगल से स्थित हाईटेंशन रूम में भड़की थी। आग की सूचना मिलते ही फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई है। बीएसपी की दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन वो समय पर आग को नहीं बुझा पाईं। इससे आग ने फोरमैन कंट्रोल रूम को अपनी चपेट में ले लिया।

इन सब के बीच एक और बात सामने आ रही है। बीएसपी के सूत्रों की माने तो, बीएसपी के अंदर चोरी की नियत से घुसे अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाई गई है। पिछले काफी समय से यहां चोर गुप्त रास्तों से बीएसपी प्लांट के अंदर घुसते हैं। वो लोग अपने साथ गैस कटर लेकर भी आते हैं और अंदर केबल कटिंग करके ले जाते हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गैस कटिंग के दौरान निकली चंगारी से ही वहां आग लगी। चोरों ने आग को बुझाया नहीं और डर के मारे भाग गए। BSP से कॉपर वायर की चोरी करने वाला एक गिरोह कल दुर्ग पुलिस के हाथ लगा है।

यहां पढ़े ये खबर :-
दुर्ग पुलिस ने पकड़े 10 कॉपर चोर: BSP प्लांट में रखे कॉपर वायर को बड़े चालाकी से करते थे पार… कई किलो माल बरामद
https://bhilaitimes.com/durg-police-caught-10-copper-thieves/

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...