कबाड़ियों पर दुर्ग पुलिस का एक और बड़ा एक्शन: 44 ठिकानों में रेड, 25 से ज्यादा दुकानें सील, कई गिरफ्तार… अवैध कबाड़ का हो रहा था व्यापार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर से कबाड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने गुरुवार देर शाम 44 से ज्यादा कबाड़ियों ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए 25 से अधिक कबाड़ियों के दुकानें सील कर दी गई है। ये कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में हुई है। पुलिस की राजपत्रित अधिकारीयों सहित 14 निरीक्षकों की टीम के साथ 150 से अधिक जवानो के साथ रेड कार्यवाही की गई। आपको बताद दें, 15 से अधिक कबाड़ संचालकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस सरप्राइज एक्शन से अवैध कार्य करने वाले कबाड़ीयो में हड़कंप मचा गया है।

शिकायत के बाद पुलिस ने 22 अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई की गई। इन टीमों ने 31 अगस्त की शाम 35 अलग-अलग टीमों में बंटकर औचक कार्रवाई की। टीमों ने जिले के शहरी थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध कबाड़ियों के ठिकानों पर रेड किया। इस दौरान कुल 44 कबाड़ियों के गोदामों पर एक साथ दबिश दी गयी। कई जगह भारी मात्रा में लोहे के अवैध कबाड़ वाहनों के कटे हुए कलपूर्जे भी मिले। सेंटरिंग प्लेट, बीएसपी का सरिया, लोहा, ऐंगल सहित कुछ कवाड़ियों के यहां उद्योगों में बनने वाले जॉब वर्क भी पाए गए। इस दौरान जामुल थाना क्षेत्र के कबाड़ी राजू मंडले की दुकान से 1 ट्रक स्क्रैप जप्त किया गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दुर्ग एसपी ने कार्रवाई के दौरान जिले के बड़े कबाड़ी नदीम, ललित, शाकिर, पाल कबाड़ी, राजू मंडले सहित दर्जनों कबाड़ियों की दुकानों को सील करने का आदेश दिया। उनका कहना है कि दुकान सील करने की कार्रवाई के बाद सभी अवैध कबाड़ संचालकों को प्रतिबंधित करते हुए बाउंडओवर कराने की तैयारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...