भिलाई में कल भी यहां नहीं आएगा पीने का पानी: वाल्व में आई खराबी बनाने में जुटा है फिल्टर प्लांट का अमला; जानिए डिटेल

  • भिलाई नगर निगम के नेहरू नगर क्षेत्र सहित कई जगह नहीं आएगा पानी
  • 66 MLD फिल्टर प्लांट से पानी टंकी में जाने वाले पाईप के वाल्व में है खराबी

भिलाई। भिलाई निगम के कई क्षेत्रों में शनिवार यानि कल भी पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी, 66 एम.एल.डी फिल्टर प्लांट से पानी टंकी में जाने वाले पाईप के वाल्व में खराबी आ गई जिसे सुधारने के लिए भिलाई निगम के फिल्टर प्लांट के तकनीशियन पूरे अमले के साथ दो दिनों से लगातार संधारण कार्य में जुटे हुए है। चूंकि खराब हुआ वाल्व गहराई में लगा हुआ है, खराब हुए वाल्व को काटकर बदलने का काम देर रात तक जारी रहा इंजीनियरों के मुताबिक शनिवार प्रथम पहर तक वाल्व बदलने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद सभी पानी टंकियों में पानी भरकर प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई की जाएगी।

जल कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि, फिल्टर प्लांट के 66 एम.एल.डी.के 800 एमएम डाया के खराब वाल्व को बदलने के लिए कार्य लगातार जारी है, गड्ढा खोदकर डी वाटरिंग कर पाईप काटकर वाल्व को बदला जाएगा। दो दिन से पांच पानी टंकी मे जल भराव का कार्य नही हो सका है जिसके कारण नेहरू नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस एवं फरीदनगर क्षेत्र मे शनिवार को भी पेयजल सप्लाई नही हो पाईगी। जिन क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई प्रभावित रही उन सभी क्षेत्रों में नेहरू नगर जोन 01 से जलकार्य विभाग द्वारा उन क्षेत्रों में पावर पंप तथा पानी टैंकर भेजकर पेयजल की आपूर्ति कराई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...

Durg News : इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, महिला यात्री...

दुर्ग। दुर्ग से गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 12856 में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। ट्रेन के S-5 कोच में सफर कर रही एक...

नगरी के चार स्कूलों में ‘सेहत प्रथम’ का अभियान,...

धमतरी। आयुर्सानिध्य क्लीनिकल एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन की ‘सेहत प्रथम’ परियोजना के तहत 24 और 25 अगस्त को नगरी विकासखंड के चार स्कूलों में...

नेपाल त्रासदी में फंसी बिलासपुर की महिला, 25 अगस्त...

बिलासपुर। नेपाल में आई भीषण आपदा के बीच बिलासपुर की एक महिला के फंसे होने की खबर सामने आई है। राजकिशोर नगर निवासी ब्यूटिशियन...