राखी मिलन समारोह: विधायक देवेंद्र यादव को राखी बांधने लगी महिलाओं की भीड़; देखिए Video

भिलाई। भिलाई में शुक्रवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के विधायक कार्यालय सेक्टर 5 में राखी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ शहर भर से हजारों की संख्या में बहने अपने विधायक भाई को राखी बांधने के लिए पहुंची। सुबह 9 बजे से राखी मिलन समारोह का आयोजन शुरू हुआ। खुर्सीपार, हुडको, भि​न्न सेक्टरों सहित छावनी सभी जगह से हजारों की संख्या में महिलाएं व युवतियां राखी बांधने के लिए विधायक कार्यालय पहुंची। सभी ने विधायक यादव को राखी बांधा खूब सारा स्नेह और अशीर्वाद दिया। सुबह से राखी बांधने का दौर देर शाम तक चलता रहा। दिन भर में हजारों महिलाएं विधायक को राखी बांधी।

देखिए Video :-

विधायक देवेंद्र यादव के दोनों हाथ पूरी तरह से राखी से बंध गए थे। राखी बांधने के लिए उनके हाथ में जगह भी नहीं बची। राखी बांधने के लिए इतनी बहनों की इतनी ज्यादा संख्या हो गई थी कि ​जो पंडाल बनाएं गए थे। उसमें जगह ही नहीं बची। इसके कारण विधायक देवेंद्र खुद पंडाल से बाहर निकल गए। सभी ने पहले तो राखी बांधा उसके बाद साथ में भेाजन किए। इस दौरान विधायक कार्यालय में सांस्कृत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। यहां विधायक ने भी भाई बहन के प्रेम के गीत गाए।

इस दौरान विधायक यादव ने कहा कि, इतना प्रेम औ आशीर्वाद मुझे इस जीवन में मिल पा रहा है। यह मेरा सौभाग्य है। इतनी सारी मेरी छोटी-बड़ी सभी बहनों ने मुझे राखी बांधा। मेरे दोनों हाथ राखी से भर गए। जिन भाइयों के बहन होते हैं, वह सौभाग्यशाली होता ही है। मैं और भी ज्यादा सौभाग्यशाली हूं, क्योंकि मेरी इतनी सारी बहनें हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...