CG – महिला की डंडे से जमकर पिटाई: भाई को राखी बांधने मायके गयी थी पत्नी, घर लौटने में देर होने पर फूटा पति का गुस्सा, जमकर कर दी पिटाई, हालत गंभीर

GPM: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की जब महिला राखी मनाने मायके गई और लौटने में थोड़ी देर हो गई, तो नाराज पति ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राखी बांधने गई महिला को मायके से लौटने में थोड़ी देर हो गई, तो नाराज पति ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम तेंदुपारा में रहने वाली जयवंतरी भरिया अपने बड़े पिताजी के बेटे को दूसरे मोहल्ले में राखी बांधने के लिए गई थी। यहां भाई-भाभी के साथ उसने खुशी-खुशी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इसके बाद भाई-भाभी ने उसे खाना खाने के लिए रोक लिया।

इसके बाद जब महिला घर पहुंची, तो उसका पति रंगी लाल शराब के नशे में धुत होकर उससे विवाद करने लगा। उसने कहा कि वो घर देर से क्यों आई है, इस पर पत्नी ने सफाई देने की भी कोशिश की, कि वो काफी दिनों के बाद अपने मायके गई थी, इसलिए किसी ने उसे बिना खाना खाए नहीं आने दिया।

इसके बाद भी उसका पति महिला से विवाद करने लगा और गुस्से में डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से बचने के लिए महिला बाहर की ओर भागी, लेकिन पति ने उसे पकड़ लिया और उसे जमकर मारा। इसके बाद लहूलुहान हालत में पत्नी को छोड़कर आरोपी घर से फरार हो गया।

हमले में पत्नी के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पेंड्रा थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...