साई कॉलेज भिलाई में इको क्लब का पुनर्गठन… स्टूडेंट्स को पर्यावरण और जैव विविधता के प्रति जागरूक करेगा क्लब

भिलाई। साई कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई में सत्र 2023-24 के लिए महाविद्यालय में गठित इको क्लब का पुनर्गठन किया गया। जिसमें इको क्लब के नए सदस्यों के लिए शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित छात्र सदस्यों को इको क्लब के गठन के उद्देश्य एवं उससे संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी देना था। इस बैठक में मुख्य रूप से महाविद्यालय प्राचार्य डॉ डीबी तिवारी एवं आईक्युएसी कोऑर्डिनेटर डॉ ममता सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती जी की वंदना से किया गया, तत्पश्चात प्राचार्य डॉक्टर डीबी तिवारी ने क्लब के सदस्यों को उद्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर एक क्लब के गठन का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को अपने आसपास के पर्यावरण एवं जैव विविधता के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाने तथा पर्यावरण गतिविधियों एवं प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने के लिए क्षमता प्रदान करना है।

इसके पश्चात इको क्लब की कन्वेनर डॉ अर्पिता मुखर्जी द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से गत वर्ष में इको क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। अंत में आईक्युएसी कोऑर्डिनेटर डॉ ममता सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में साइंस विभाग की डीन डॉ सोनल खंडेलवाल, क्लब के मेंबर डॉ रूपा चक्रवर्ती, स्वाति सिंह राजपूत, सहायक अध्यापक, बायोटेक्नोलॉजी विभाग सहित अन्य प्राध्यापक गण एवं समस्त छात्र सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...