KH ग्रुप ऑफ स्कूल्स में से मनाई गई जन्माष्टमी: राधा और कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए बच्चे… अपने परफॉर्मेंस से स्टूडेंट्स ने जीता सबका दिल

भिलाई। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने बुधवार, 6 सितम्बर को जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम एवं उल्लासपूर्वक मनाया। मुख्य समारोह जामुल स्थित केएच वर्ल्ड स्कूल में मनाया गया। जहां के नन्हे स्टूडेंट्स ने कृष्ण, राधा और गोपी-गोपिकाओं की वेशभूषा और अपने परफॉर्मेंस से पैरेंट्स का दिल जीत लिया। भगवान श्री कृष्ण पर आधारित नृत्य एवं गीतों से उन्होंने पेरेंट्स का मन मोह लिया।

कृष्ण से संबंधित रोचक जानकारियां देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत मेडम प्रनीति शर्मा ने की। तत्पश्चात प्रिंसिपल मेडम विभा झा,डायरेक्टर निश्चय झा एवं एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा सहित कार्यक्रम में पहुंचे पैरेंट्स ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नन्हे स्टूडेंट्स ने बुके से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण वंदना से हुई। प्राइमरी के स्टूडेंट्स ने अपने भोलेपन और सादगी से कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर पेरेंट्स को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा ने समारोह को संबोधित करते हुए कृष्ण पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां नन्हे बच्चों को दी। उन्होंने बताया कि कृष्ण बचपन में कितना नटखट थे, साथ ही कितने बहादुर थे। नर्सरी के स्टूडेंट्स ने ‘कृष्णा सो जा रे’ की आकर्षक प्रस्तुति दी। स्कूल की टीचर्स ने अपने अभिनय से जेल में हुए ‘कृष्ण जन्म’ को मंच पर उतार दिया। एलजी एवं यूकेजी के नन्हे स्टूडेंट्स ने ‘छोटी-छोटी गइया’ की आकर्षक प्रस्तुति देकर अपनी अमिट छाप छोड़ी।

कार्यक्रम के अंत में ‘मटकी फोड़’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मटकी फोड़ने स्टूडेंट्स में होड़ लग गई।अंत में कृष्ण बने स्कूल के नन्हे स्टूडेंट्स ने मटकी फोड़ कर सबको रोमांचित कर दिया। नन्हे स्टूडेंट्स ने कृष्ण जन्माष्टमी पर खूब इंजॉय किया। साथ ही साथ उनके पैरेंट्स ने भी इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। पैरेंट्स ने इस आयोजन की खूब सराहना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...