माइलस्टोन अकेडमी में टेक्चर्स डे सेलिब्रेशन: रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन… स्टूडेंट्स बने टीचर गेम्स के साथ सिंगिंग और डांस कम्पटीशन भी; देखिये तस्वीरें

भिलाई। माइलस्टोन अकेडमी खपरी में मंगलवार को क्लास 1 से 5व तक के स्टूडेंट्स के द्वारा शिक्षक दिवस का सेलिब्रेशन किया गया। इस उपलक्ष्य पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा पांचवी के छात्रों ने शिक्षक बनकर अपने से छोटे विद्यार्थियों को पढ़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत डांस और सिंगिंग के द्वारा विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।

स्टूडेंट्स ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अनमोल वचनों को भाषण के रूप में प्रस्तुत कर सभी की तालियां बटोरी। इस दौरान सभी शिक्षकों का अभिवादन कर समस्त विद्यार्थियों ने उन सभी शिक्षकों का आशीर्वाद ग्रहण किया। विद्यार्थियों के द्वारा सभी शिक्षकों को उपहार प्रदान किए गए।

विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के लिए कुछ मजेदार खेलों का भी आयोजन किया था। जिसमें विजेता रहे शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की सफल समाप्ति पर शाला की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला एवं अकादमिक डायरेक्टर शुभम शुक्ला ने समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...