Rupal Ogrey Murder Case: ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे के कातिल ने की खुदखुशी! मुंबई पुलिस की कस्टडी में फंदे में झूलती मिली आरोपी की लाश…

  • मुंबई के पवई क्षेत्र के एन जी कॉम्प्लेक्स के फ्लैट में मिली थी रूपल की लाश
  • मुंबई में रहकर एयर इंडिया में ट्रेनी एयर होस्टेस के रूप में करती थी काम
  • बिल्डिंग के सफाई कर्मी विक्रम अठवाल ने दिया था वारदात को अंजाम

मुंबई, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे की लाश 3 सितंबर को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बाथरूम में मिली थी। बिल्डिंग के सफाईकर्मी विक्रम अठवाल (40) ने रायपुर के राजेंद्र नगर निवासी एयर होस्टेस रूपल ओगरे की गला रेतकर हत्या की थी। ये मामला पवई थाना क्षेत्र का है। मुंबई के पवई में स्थित एनजी कॉम्प्लेक्स में फ्लैट के वाशरूम में रक्तरंजित लाश मिली थी। अब इस मामले के आरोपी की भी मौत हो गई है। एयर होस्टेस रूपल ओगरे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार विक्रम अठवाल की लाश मुंबई पुलिस के लॉकअप में झूलती हुई मिली है। आरोपी की लाश पुलिस स्टेशन के टॉयलेट में पैंट से लटकी हुई मिली। कयास ख़ुदकुशी के लगाए जा रहे है। मुंबई पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।

पुलिस ने जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने सोसायटी के सफाई कर्मी विक्रम अठवाल को अरेस्ट किया था। उसने अपना जुर्म काबुल कर लिया था। उससे आगे की पूछताछ की जा रही थी। लेकिन इसी दौरान शुक्रवार सुबह उसकी लाश पुलिस कस्टडी में मिली। रूपल ओगरे 6 महीने पहले एक निजी एयरलाइंस के साथ इन फ्लाइट क्रू ट्रेनिंग कोर्स के लिए मुंबई आई थी। वहां वो मरोल इलाके में एक फ्लैट में किराए पर रहती थी। उसकी साथ उसकी बहन और एक दोस्त भी रहते थे। लेकिन कुछ ही दिनों पहले वो दोनों वहां से होम टाउन चले गए थे। जिसके बाद रूपल वहां अकेले रह रही थी। बताया जा रहा है कि जिस आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया था वो सोसाइटी में सफाईकर्मी का काम करता था। अठवाल शादीशुदा था और उसकी दो बच्चे भी हैं। अठवाल और रूपल के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस होती रहती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी रविवार को कचरा बैग लेने और कमोड साफ करने के बहाने रूपल के फ्लैट में घुसा और प्लानिंग से उसकी हत्या की। रूपल से योन शोषण की पुष्टि नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG बोर्ड एग्जाम रिजल्ट में दुर्ग से 5 टॉपर…...

भिलाई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में हमारे दुर्ग जिले के 5...

भिलाई निगम का एक और कांग्रेस पार्षद बर्खास्त: दुर्ग...

दुर्ग-भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम के वार्ड नंबर-35 (शारदा पारा) के कांग्रेस पार्षद मो. सलमान को दुर्ग संभाग आयुक्त ने किया बर्खास्त फर्जी जाति प्रमाण...

दुर्ग निगम ने कालोनी में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान…...

दुर्ग। दुर्ग निगम द्वारा गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर आयुक्त लोकेश...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने तेज...

दुर्ग। जैसे जैसे लोकतंत्र का महापर्व सात मई नजदीक आ रहा वैसे वैसे कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा के युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी राजेंद्र साहू...

ट्रेंडिंग