कोरबा में दर्दनाक हादसा : डेंगूनाला पुल के नीचे मिला 2 साल के मासूम का शव, कल से था लापता

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो वर्षीय मासूम बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान केशव (2 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रामपुर बस्ती निवासी दिनेश कुमार का पुत्र था। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मासूम की पहचान की।

जानकारी के मुताबिक केशव को लेकर उनके माता पिता मजदूरी करने गए थे। उनकी मां पेड़ के नीचे बैठकर बच्चे को दूध पिला रही थी। इसी दौरान मां की आंख लग गई। जब उसकी नींद खुली तो मासूम वहां नहीं था। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

शुक्रवार को डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे बच्चे का शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। आशंका जताई जा रही है कि मां के सो जाने के दौरान मासूम खेलते-खेलते नाले में चला गया और पानी में डूब गया। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

बालको थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। कुछ दिन पहले भी डेंगूनाला में तेज बहाव की चपेट में आने से एक दंपति बह गया था, जिसमें पति की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रही थी। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी...