बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला: जीएम और एजीएम गिरफ्तार, 250 टन लौह स्क्रैप जब्त, 3.5 करोड़ की संपत्ति सीज

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से संगठित तरीके से लौह स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसपी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने आईएमएस-3 के जीएम हिमांशु भूषण मलिक और एजीएम मनोज कुमार देवांगन को मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों अधिकारियों की मिलीभगत से पिछले छह महीने से बीएसपी का स्क्रैप व्यवस्थित तरीके से चोरी कर बाहर बेचा जा रहा था।

पुलिस के अनुसार जांच में खुलासा हुआ है कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से लौह स्क्रैप निकालकर बाहरी गोदामों में खपाया जा रहा था। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुआ था बड़ा खुलासा

पुलिस ने बताया कि 26 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स (प्लॉट क्रमांक-18, एचआईए हथखोज) में छापा मारा गया। यहां हाईवा ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री भरी हुई मिली। गोदाम में भी बड़ी मात्रा में बीएसपी का लौह स्क्रैप रखा हुआ था।

जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले छह महीनों से इसी तरीके से स्क्रैप चोरी कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 250 टन लौह सामग्री जब्त की। इसके अलावा स्क्रैप लोडिंग में इस्तेमाल होने वाले हाईवा, ट्रक, जेसीबी, हाईड्रा और पांच अन्य मशीनों को भी सीज कर दिया गया।

मुख्य आरोपी की करोड़ों की संपत्ति भी जब्त

इस मामले के मुख्य आरोपी संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की आर्थिक जांच की जा रही है और अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि यह बीएसपी से स्क्रैप चोरी का अब तक का सबसे बड़ा संगठित मामला है और जांच आगे बढ़ने के साथ कई और अहम खुलासे होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिनों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश...

CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए पदोन्नति और नई पदस्थापना सूची जारी की है। पुलिस...

प्रधानमंत्री जनमन योजना से बनी सड़क धंसने पर बड़ी...

कवर्धा। जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी सड़क के धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित...