CG News : नशे में होने पर जिस दूल्हे की बारात लौटाई, उसी से मुस्कान ने मंदिर में की शादी

जांजगीर-चांपा। हाल ही में नशे में धुत दूल्हे की बारात लौटाकर पूरे प्रदेश में साहस और आत्मसम्मान की मिसाल बनीं मुस्कान प्रधान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने उसी युवक संत कुमार (संतराम) के साथ विवाह कर लिया, जिसकी बारात 23 जून को नशे की हालत में होने के कारण लौटा दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह मुस्कान अपने गांव कोसमंदा से परिवार परामर्श केंद्र पहुंची थीं। दोपहर करीब 2 बजे वहां से निकलने के बाद वह घर जाने के बजाय सीधे संत कुमार के गांव खोखरा पहुंचीं। यहां मनका दाई मंदिर में दोनों ने परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया।

बताया जा रहा है कि इस विवाह की जानकारी लड़के के परिजनों को पहले से थी, जबकि लड़की के परिवार को इसकी सूचना बाद में मिली। मंदिर में शादी के बाद दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार कर लिया।

घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने दी पुलिस को सूचना

परिवार परामर्श केंद्र से निकलने के बाद जब मुस्कान शाम तक घर नहीं पहुंचीं और उनका मोबाइल भी बंद मिला, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और साइबर टीम उनकी तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि मुस्कान खोखरा गांव स्थित संत कुमार के घर पर हैं। सूचना मिलने पर चांपा सीएसपी योगिता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने दोनों से बातचीत की, जिसमें मुस्कान ने अपनी मर्जी से संत कुमार के साथ विवाह करने और उनके साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की पुष्टि की।

शादी टूटने के बाद भी दोनों रहे संपर्क में

मुस्कान और संत कुमार ने पुलिस को बताया कि 23 जून को शादी टूटने के बाद भी दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत होती रही। बातचीत के दौरान दोनों ने आपसी गलतफहमियां दूर कीं और साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

संत कुमार का दावा है कि वह शराब का सेवन नहीं करता। उसके अनुसार, शादी वाले दिन उसकी कोल्ड ड्रिंक में किसी ने नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे लोगों को लगा कि वह शराब के नशे में है। उसने बताया कि घटना के बाद उसने मुस्कान से माफी मांगी और पूरी बात समझाई, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से विवाह करने का फैसला लिया।

हालांकि, शादी वाले दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाए जाने के इस दावे की स्वतंत्र या किसी आधिकारिक एजेंसी द्वारा पुष्टि नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...

सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ सोशल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के...

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...