सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

शिकायत के मुताबिक सागर निर्मलकर नामक इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें @quail.3131469 नामक आईडी से अश्लील गालियों के साथ कमेंट किए गए हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 353(2) और 356 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...