भिलाई के साई कॉलेज में महिलाओं और छात्राओं के लिए सेमिनार आयोजित, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न विषय पर किया गया जागरूक

भिलाई। साई कॉलेज, सेक्टर 6 में दिनांक 8 सितंबर 2023 को कॉलेज के महिला सेल एवं अंतरिक शिकायत समिति के द्वारा महिलाओं का कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। यह सेमिनार छात्राओं के लिए एवं सभी महिला प्राध्यापकों के लिए आयोजित किया गया । सेमिनार की वक्ता कॉलेज की IQAC कोर्डिनेटर Dr. Mamta Singh ने सभी को यह विषय के अंतर्गत आने वाले सभी विषयों एवं विषय की गंभीरता से अवगत कराया साथ ही साथ विषय से संबंधित सभी बातो को समझते हुए बताया कि साई कॉलेज में शुरू से छात्राओं एवं महिला कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा कॉलेज मैनेजमेंट इस विषय को लेकर शुरू से ही गंभीर रहा है।

कॉलेज ने इसी क्रम में पूरे कैंपस में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए है तथा छात्राओं हेतु समय समय पर ऐसे सेमिनार आयोजित किए जाते हैं ताकि वे इस विषय पर जागरूक रहें। यह सेमिनार सभी प्रतिभागियों के लिए लाभदायक था, कुछ छात्राओं ने एस सेमिनार के दौरान अपने विचार भी रखे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...