CG – छात्रा ने खाया जहर: 8वीं में पढ़ने वाली लड़कियां आपस में भिड़ीं… एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश… गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

8वीं में पढ़ने वाली लड़कियां आपस में भिड़ीं, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की है। छात्रा को गंभीर हालत में सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा ने आपसी विवाद में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। छात्रा 8वीं में पढ़ती है। डाक्टरों ने छात्रा की स्थिति को गंभीर बताया है। घटना सुकमा के एर्राबोर थाना इलाके की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा एर्राबोर के पोटाकेबिन में रहकर पढ़ाई करती है। शनिवार की रात खाना खाने के बाद सारी छात्राएं अपने कमरे में ही बैठी हुई थीं। इसी बीच कुछ छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। फिर इनमें से एक छात्रा ने छिपते-छिपाते किसी नशीली पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद वहां मौजूद अन्य छात्राओं ने अधीक्षिका को इसकी जानकारी दी।

फिर उसे कोंटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने छात्रा का प्रारंभिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए सुकमा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में छात्रा का इलाज अभी जारी है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। उधर, प्रशासन की टीम भी पोटाकेबिन की अन्य छात्राओं से बातचीत कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...