विधानसभा चुनाव के लिए साहू समाज की बैठक, समाज के प्रत्याशी को समर्थन और मदद के लिए संकल्पित… राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी के लिए भी चर्चा

भिलाई। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का समीक्षात्मक चर्चा व अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के आगामी 16 व 17 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन की रूपरेखा व कार्ययोजना संबंधी विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक टिकरापारा स्थित भामाशाह छात्रावास भवन में संपन्न हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से युवा प्रकोष्ठ द्वारा किए गए विगत कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर समीक्षात्मक चर्चा करते हुए प्रत्येक पदाधिकारियों के द्वारा सुझाव एवं विचार विमर्श किया गया जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों ने अपना अमूल्य सुझाव प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के 16 एवं 17 सितम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के तैयारी, व्यवस्था व प्रबंधन संबंधी विषयों पर भी चर्चा हुई और अंत में बैठक का समापन छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में साहू समाज के किसी भी राजनीतिक दल के द्वारा घोषित प्रत्याशी को अपना समर्थन और हरसंभव मदद के प्रयास तथा उनको बहुमत के साथ विजयी बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू समेत कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू, सह संगठन महामंत्री सुमीत राज साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम साहू, कोषाध्यक्ष कुलदीप गुरुपंच, संगठन सचिव कामत साहू , बंटी साहू, दिलीप साहू, धन्नू साहू, देवा साहू, डॉ गजेन्द्र साहू , राहुल साहू, सागर साहू, संजय साहू , दौलत साहू, अविनाश साहू, नितेश साहू, रथलाल साहू, अमर साहू, देवेन्द्र साहू समेत प्रदेश पदाधिकारीगण व सामाजिक जन उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: एसी ब्लास्ट होने से घर में लगी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की ITI कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में एसी में हुए ब्लास्ट से आग लग...

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...