अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में JCCJ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे अमित जोगी; उमड़ा जन सैलाब… कहा- भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को उखाड़ फेंक देंगे

अहिवारा, दुर्ग। दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के मुरमुंदा में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी इस समेलन में शिरकत करने पहुंचे। 10 सितंबर 2023 दिन रविवार को 11:00 बजे से आयोजित कार्यक्रम में जन सैलाब देखा गया। कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े डीजे के साथ नगर अहिवारा भ्रमण करके अलग-अलग जगह में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत साथ ही छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममता ने मिनी माताजी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

सम्मलेन में भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ महतारी वह छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के संस्थापक प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तैल चित्र पर माल्यार्पण और पूजा चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के प्रदेश भर से आए पदाधिकारी एवं अहिवारा विधानसभा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की मौजूदगी रही। जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य जहीर खान, पार्टी के उपाध्यक्ष फिरोज खान, रिति देशलहरा , अजीत जोगी युवा मोर्चा के दुर्ग संभाग अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष ऋषि टंडन, दुर्ग जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र बंजारे, छात्र संघ के अध्यक्ष दुर्ग जिला संजय गुरुपंच, उमेश निर्मलकर, विकास मिश्रा, अमन नारंग उपस्थित रहे।

जनसभा को संबोधित करते हुए अमीत जोगी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की धरती मे भय, भ्रष्टाचार लूट बर्दाश्त नहीं सहेंगे। भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को उखाड़ फेंक देंगे और छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनायेंगे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की सरकार बनाने की हम सब संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर दस संकल्प लिए। इस अवसर पर गुरू गोसाईं मनहण दास प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने सतनामी समाज को हमेशा ठगने का काम किया है। रोज अन्याय अत्याचार हो रहा है जैतखाम को जलाया उखाड़ा जा रहा है। इसे अनुसूचित जाति समाज में कांग्रेस सरकार से नाराजगी है।

सभा के सम्बोधित करते हुए कोर कमेटी के सदस्य जहीर खान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता कमर कस लें इसी लबरा सरकार को हटाने की। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी की सरकार बनाने की। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा के प्रदीप साहू ने भी कहा कि छत्तीसगढ़ के हर मतदाता अब जाग गये है। जो सरकार यहां की जल जंगल जमीन खनिज सम्पदा को बहारी हाथों में बेचा जा रहा है। इसलिए अहिवारा के मतदाताओं इस बार जोगी की सरकार बनाने की अपील की है। मंच संचालन ऋषि टंडन ने की आभार प्रदर्शन ईश्वर उपाध्याय ने की सभी क्षेत्रवासियों सहित पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया और अहिवारा वि सभा के लोगों से अहिवारा सीट जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी को जीताने की अपील की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...