BSP में बड़ा हादसा: काम करते वक्त कर्मचारी पर गिरा पिघला हुआ लोहा… 50% से अधिक झुलसा शरीर

भिलाई। BSP में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक कर्मचारी बुरी तरीके से झुलस गया। दरहसल स्टील मेल्टिंग शॉप में यहां कन्वर्टर से पिघला हुआ लोह अयस्क को कास्टर तक ले जाते समय छलक कर नीचे गिर गया। जिसके चपेट में कर्मचारी आ गया। उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में एडमिट कराया गया है। कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल कर्मचारी की पहचान तुलसीराम प्रजापति नाम के ठेका कर्मचारी के रूप में हुई है। उसपर पिघला लोहा गिरने से शरीर 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है। कर्मियों ने बताया कि स्टील मेल्टिंग शॉप में काम चल रहा था। तुलसीराम लिटिल रिफाइनिंग फर्नेस में काम करा था। यहां कन्वर्टर से हॉट मेटल को कास्टर में ले जाते हैं। इसी समय रिफाइनिंग प्रोसेस किया जाता है। आर्गन लॉन्चिंग के पाइप को लैंडल के समीप करीब 20 फीट दूर लेकर जाने के दौरान लैंडल से हॉट मेटल छिड़क कर तुलसीराम प्रजापति के हाथ और पैर पर गिर गया। इससे तुलसीराम का चेहरा और दोनों हाथ पैर बुरी तरह झुलस गए।

हादसा होने के तुरंत बाद वहां काम कर रहे सहकर्मियों ने तुलसीराम को प्रारंभिक उपचार के लिए मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचाया। वहां उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भिलाई स्टील प्लांट के अधीनस्थ सेक्टर-9 अस्पताल में रेफर किया। वहां बर्न यूनिट में उसे भर्ती करा दिया गया है। उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3...

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ...

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...