CG में भीषण सड़क हादसा: दो बसों में आमने-सामने भिड़त… 19 यात्री घायल… ड्रायवर सहित चार की हालत गंभीर

CG में भीषण सड़क हादसा

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में भीषण सड़क हुआ है। दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 19 यात्री घायल हो गए। चार यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा गरियाबंद के पांडुका थाना इलाके का है। जहाँ परमेश्वरी ट्रेवल्स की बस यात्री लेकर गरियाबंद से राजिम के लिये निकली थी,वहीं शिवराज ट्रेवल्स की यात्री बस विपरीत दिशा यानी राजिम से गरियाबंद जा रही थी। उसी दौरान पोड़ गाँव के मुक्तिधाम के पास यात्रियों से भरी दोनों बसों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी।जिससे दिनों बसों की परखच्चे उड़ गये,वहीं हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार अफरा – तफरी मच गयी,इस भीषण हादसे में 19 यात्री घायल हो गये जबकि एक बस चालक सही तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दोनों बस में करीब 100 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। जिनका पांडुका और राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजवाया।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...