रिसाली निगम के भाजपा पार्षदों ने स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर और मुख्य महाप्रबंधक से की मुलाकात… आयुष्मान कार्ड से होने वाले उपचार की जानकारी ली… आम जन को इलाज में मिलेगा फायदा

भिलाई। रिसाली के भाजपा पार्षद मनीष यादव, धर्मेंद्र भगत, विधि यादव, रमा साहू ,खिलेन्द्र चंद्राकर ने क्षेत्र के एपीएल / बीपीएल धारक नागरिकों के इलाज में होने वाले अत्यधिक खर्चो को ध्यान में रखते हुए आज स्पर्श हॉस्पिटल रामनगर भिलाई पहुंचे। जहां उन्होंने ”प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” आयुष्मान कार्ड के माध्यम से होने वाली इलाज की पुरी जानकारी डायरेक्टर डॉक्टर दीपक वर्मा व मुख्य महाप्रबंधक निखलेश दावड़ा से ली।

दोनों ने जानकारी देते हुए बताया की की स्पर्श हॉस्पिटल में प्रत्येक प्रकार की गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाता है। जिसके लिए उच्च चिकित्सकों की सलाह ली जाती है तथा साथ में उनके निगरानी में बड़ी से बड़ी गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाता है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित आयुष्मान कार्ड का उपयोग किया जाता है, जिससे आम नागरिकों को इलाज में होने वाले खर्च से काफी हद तक निदान मिलता है इसकी जानकारी रिसाली क्षेत्र के नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM साय ने...

रायपुर। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

IGKV में तीसरा पेपर लीक, विश्वविद्यालय ने पुलिस से...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर में लगातार तीसरे पेपर लीक की पुष्टि हुई है। इस बार बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के दूसरे...