CG में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, दोनों बाइक सवार थे नशे में

CG में रफ्तार का कहर

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ट्रैक्टर से जा टकराए। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर का टायर युवक के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायल युवक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक दोनों युवक नशे में थे। तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। इस दौरान लखनपुर से अंबिकापुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गए।

हादसे के बाद परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जा रहे भाजपा नेताओं ने इसकी जानकारी लखनपुर पुलिस को दी गई। लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई।

बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गहरी चोट लगी है। पैर टूट गया है। डॉक्टर्स ने इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज जारी है। वहीं मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक और घायल युवक की पहचान में लखनपुर पुलिस जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM साय ने...

रायपुर। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

IGKV में तीसरा पेपर लीक, विश्वविद्यालय ने पुलिस से...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर में लगातार तीसरे पेपर लीक की पुष्टि हुई है। इस बार बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के दूसरे...

Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से...

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का...