शिवनाथ नदी में डूबने से युवक की मौत: फैक्ट्री में काम करता था मृतक… मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, SDRF ने किया डेड बॉडी रेस्क्यू

दुर्ग। दुर्ग के शिवनाथ नदी में कल एक युवक की डूबने की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा है कि, विश्वकर्मा भगवन की मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक नदी में बह गया। आज उस युवक की लाश नदी से मिली है। SDRF की टीम ने युवक की बॉडी को नदी से रेस्क्यू किया है। मृतक की पहचान रणजीत सिंह, पिता रतन सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुंदा जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है। वर्तमान में मृतक दुर्ग के उरला में डिस्पोजल गिलास फैक्ट्री में काम करता था।

देखिये ग्राउंड रिपोर्ट :-


SDRF के अधिकारीयों ने बताया कि, कंट्रोल रूम दुर्ग के सुचना के अनुसार थाना क्षेत्र पुलगांव ग्राम महमरा के शिवनाथ नदी एनीकट में एक व्यक्ति की डूबने की सुचना मिली। तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर कड़ी मशक्कत के साथ डीप डाइविंग अनुभवी जवान राजकुमार यादव, चंद्र प्रताप जंघेल डीप डाइविंग कर बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...