कांग्रेस नेता की हत्या: घर में घुसकर गोली मार कर किया गया मर्डर, पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस नेता की हत्या

क्राइम डेस्क। पंजाब के मोगा जिले से बल्ली के दल्ला गांव से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोमवार को कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की उनके घर में घुसकर गोली मार दी. जिसके बाद 45 वर्षीय कांग्रेस नेता को अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई. मृतक बलजिंदर सिंह बल्ली कांग्रेस का एक स्थानीय नेता था. घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे. एलनचेझियन और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

कांग्रेस नेता को घर में घुसकर मारी गोली
कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली को बाइक पर सवार होकर आए आरोपियों ने घर में घुसकर गोली मारी है. घटना की कथित सीसीटीवी फुटेज में हमलावर के फरार होने से पहले उसे बलजिंदर सिंह बल्ली (45) पर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है. घटना के बाद बल्ली के दल्ला गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई. गोलियों की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. गोलियों से लहूलुहान होकर गिरे बलजिंदर सिंह बल्ली को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

अजीतवाल ब्लॉक के पार्टी प्रमुख थे बलजिंदर सिंह बल्ली
मृतक बलजिंदर सिंह बल्ली कांग्रेस पार्टी से मोगा जिले के अजीतवाल ब्लॉक के पार्टी प्रमुख थे. हालांकि कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली कितनी गोलियां मारी गई थी. इसके बारे में अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की हत्या से गांव में दहशत का माहौल है, वही कांग्रेस नेता की हत्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है. उनके परिजनों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने घटना की कड़ी निंदा की है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...