खुर्सीपार वीरू हत्यकांड में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हाथ: 30 CCTV फुटेज की जांच और IPDR-CDR की मदद से पकड़ाया आरोपी… अब तक 6 अरेस्ट; जानिए

  • आरोपी शुभम शर्मा

भिलाई। खुर्सीपार मलकीत सिंह हत्याकांड में एक आरोपी पुलिस के हाथ चढ़ा है। पुलिस ने बताया कि, सबूत पाए जाने पर एक अन्य आरोपी शुभम शर्मा, पिता देवीदीन शर्मा, उम्र 24 साल, पता- जोन 1 खुर्सीपार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 30 CCTV फुटेज खंगाला इसके साथ ही आईपीडीआर, सीडीआर विश्लेषण, अन्य चश्मदिदो से पूछताछ पर हुई आरोपी की पहचान हुई। हालांकि अभी तक पुलिस ने 6वें आरोपी की तस्वीर जारी नहीं की है।

मृतक मलकीत सिंह, उर्फ वीरू

आपको बता दें कि, शुक्रवार 15 सितंबर 2023 को खुर्सीपार निवासी मलकीत सिंह, उर्फ वीरू के साथ मारपीट से आई चोट से ईलाज के दौरान मौत हो जाने से थाना खुर्सीपार में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उपरोक्त आरोपियों की पता तलाश कर 4 आरोपी 01) तरुण निषाद 02) तसबुर खान 03) शुभम लहरे 04) फ़ैसल क़ुरैशी और1 विधि के विरुद्ध अपचारी बालक के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तारी की गई।

पहले पकड़े गए 4 आरोपी

मामले के पूरे घटनाक्रम में 30 से अधिक CCTV विश्लेषण, आईपीडीआर, सीडीआर विश्लेषण एवं अन्य चश्मीदीदो से पूछताछ पर एक अन्य युवक जिसका नाम शुभम शर्मा है। उसके खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...