8 लोगों की मौत: बेकाबू बस नहर में गिरी… आठ यात्रियों की चली गई जान… 65 यात्री सवार थे बस में

बेकाबू बस नहर में गिरी, आठ यात्रियों की चली गई जान

डेस्क। पंजाब में दर्दनाक हादसा हुआ है। मंगलवार की दोपहर मुक्तसर में एक बस सरहिंद नहर में गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया है। घटना पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर दुख जताया है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के मुक्तसर में कोटकपुरा रोड पर गांव झबेलवाली के पास निजी बस सरहिंद फीडर नहर में गिर गई। दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल भी हुए हैं, जबकि 40 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया है। निजी कंपनी की बस मुक्तसर से कोटकपूरा की ओर जा रही थी।

जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त बस काफी रफ्तार में थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय बस में करीब 65 यात्री सवार थे। दोपहर करीब एक बजे यह हादसा हुआ। मुक्तसर के पुलिस प्रमुख हरमनबीर सिंह गिल के अनुसार, नहर से आठ यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 40 यात्रियों का रेस्क्यू किया है।

दीप बस सर्विस के मालिक हरदीप सिंह डिंपी के अनुसार, बस हादसे में बस चालक और परिचालक बच गए हैं। उन्होंने बताया कि आगे जा रही कार से टकराने से बचने के लिए बस चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो बस बेकाबू हो गई और नहर में जा गिरी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...