छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड: स्टील कारोबारी के मकान और फैक्ट्री में पहुंची टीम… खंगाले दस्तावेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में IT की टीम ने रेड मारी है। गुरुवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने रायपुर के स्वर्ण भूमि कॉलोनी में रहने वाले स्टील कारोबारी के घर दबिश दी है। IT की टीम कारोबारी के घर के साथ ही उसकी फैक्ट्री पर भी दस्तक दी है। आयकर विभाग दस्तावेज खंगाल रही है। इसके साथ ही जानकारी मिली है की टीम ने ओडिशा में भी रेड मारा है। वहां कारोबारी के पार्टनरों पर जांच चल रही है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अधिकारी शामिल हैं।

आपको बतातें चलें कि, इससे पहले भी जुलाई में आईटी ने बड़ी कार्रवाई हुई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ के कोयला और स्टील उद्योग से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छाप मारा था। जिसमें आयकर से संबंधित बड़ी गड़बड़ियां सामने आई थीं। राकेश अग्रवाल लक्ष्मी कृपा स्टील के संचालक हैं। जिनके स्वर्णभूमि स्थित घर समेत फैक्ट्री और कई ठिकानों पर आयकर की टीमों ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि, इनके 4 से 5 पार्टनर्स के छत्तीसगढ़ समेत ओडिशा स्थित ठिकानों पर भी दबिश देकर वहां भी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, साहू समाज के...

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलकर ‘सेवा संकल्प चौक’ किए जाने की चर्चा के बीच साहू समाज के विरोध के बाद...

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की घोषणा का साहू...

रायपुर। मुख्यमंत्री द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम परिवर्तन करने की घोषणा के बाद इस निर्णय को लेकर विरोध के स्वर सामने...

CG Crime : आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लुंड्रा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही दो...

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में कड़ा...