भिलाई में शादीशुदा महिला से गैंगरेप: घर में घुस कर दो आरोपियों ने मिटाई अपनी हवस की भूख; जानिए मामला

भिलाई। भिलाई में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को अकेला पाकर दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। बताया जा रहा है कि, युवक महिला के पूर्व परिचित भी थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता भिलाई के एक निर्माणाधीन मकान के स्टोर रुम अपने पति बच्चों के साथ रहती है। पीड़ित और उसका पति मजदुर है।

बताया जा रहा है कि, 17 सितंबर की दोपहर 2 बजे पीड़िता का पति बच्चों को लेकर नुआखाई त्यौहार मनाने के लिए ओडिशा चला गया था। 18 सितंबर की रात पीड़िता दरवाजे में बिना कुंडी लगाए सो गई थी। अचानक रात 11 बजे दो परिचित घर में आए और पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वो लोग उसकी हत्या कर देंगे।

जब महिला का पति ओडिशा से वापस भिलाई लौटा तो महिला ने पति को घटना के बारे में सब कुछ बताया। इसके बाद पति ने तुरंत वहां लगे CCTV कैमरा का फुटेज चेक किया। उसमें उन दोनों ने आरोपियों को पहचान लिया। इसके बाद पति पत्नी को लेकर शनिवार को वैशाली नगर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी शंकर जगत (40 वर्ष) निवासी नेहरुनगर मूलत: ओडिशा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी जय कुमार की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, CMHO...

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्वास्थ्य विभाग के फर्जी स्थानांतरण आदेश और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका असली के रूप में इस्तेमाल करने के मामले...

CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी और युवक...

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में...

बलरामपुर। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप...

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12...

दुर्ग। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में उतई पुलिस ने दो...